बारिश बनी गरीब के लिए आफत, देवरी खुर्द में कच्चा मकान गिरा

सोनभद्र। सदर विकासखंड के ग्राम पंचायत देवरी खुर्द में तेज बारिश गरीब परिवार के लिए आफत बन गई। लगातार हुई बारिश के चलते वार्ड नंबर-5 निवासी रामधनी पुत्र स्व0शिवधारी का कच्चा मिट्टी का मकान 18 अगस्त की रात अचानक भरभराकर गिर गया। गलीमत रही कि जिस कमरे की दिवाल गिरी उसमें उस समय परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया और परिवार बाल-बाल बच गया।

आवास योजना का नहीं मिला लाभ
पीड़ित रामधनी का कहना है कि वह लंबे समय से जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं। उनके द्वारा कई बार आवास योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया जा चुका है, लेकिन अभी तक उन्हें आवास उपलब्ध नहीं हो सका। बारिश के कारण मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। बरसात के मौसम में परिवार किसी तरह सुरक्षित स्थान पर रहने को मजबूर है। रामधनी ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से आवास योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगाई, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। मकान गिरने के बाद परिवार को उम्मीद है कि प्रशासन मामले का संज्ञान लेकर तत्काल सहायता उपलब्ध कराएगा और पात्रता के आधार पर आवास योजना का लाभ दिलाएगा। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार का मौके पर निरीक्षण कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा आवास योजना के तहत पक्का मकान दिलाने की कार्रवाई की जाए।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles