Home उत्तर प्रदेश उन्नाव आवारा सांड का आतंक, बुजुर्ग को सींगों से उठाकर सड़क पर पटका,...

आवारा सांड का आतंक, बुजुर्ग को सींगों से उठाकर सड़क पर पटका, हालत गंभीर

0

सफीपुर, उन्नाव। कस्बे में आवारा सांड का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को मियागंज रोड स्थित एमजी इंटर कॉलेज के पास सांड ने 70 वर्षीय बुजुर्ग मुंशीलाल पर हमला कर उन्हें सींगों से उठाकर सड़क पर पटक दिया। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने किसी तरह सांड को खदेड़कर घायल को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के मझरिया कला कुलवा गांव निवासी मुंशीलाल अपने बेटे सीताराम से मिलने कॉलेज पहुंचे थे। उनका बेटा कक्षा 11 का छात्र है। कॉलेज के पास पहुंचते ही सांड ने उन पर हमला बोल दिया। घटना के बाद कस्बे में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर लोगों में नाराजगी है। सवाल है कि आखिर जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते कब तक राहगीरों की जान जोखिम में पड़ती रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version