Home उत्तर प्रदेश जालौन रानी लक्ष्मीबाई का अदम्य साहस, शौर्य और देश के प्रति समर्पण हमेशा...

रानी लक्ष्मीबाई का अदम्य साहस, शौर्य और देश के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा- अनुरागी

0

जिला एकीकरण समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम
उरई, जालौन।
जिला एकीकरण समिति के तत्वावधान में गुरुवार को टाउनहाल के पास स्थित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थल पर उनकी 160 वीं जयंती धूमधाम सें मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान मौजूद लोगों ने रानी लक्ष्मीबाई अमर रहें और भारत माता की जय के नारे लगाए।
डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का अदम्य साहस, शौर्य और देश के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी जिस वीरता और आत्मसम्मान के साथ अंग्रेजी हुकूमत का सामना किया, वह देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
श्री मती शशि सोमेंद्र सिंह ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई देश की आन, बान और शान की प्रतीक थीं। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने अदम्य साहस का परिचय दिया। उनका संघर्ष अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और अपने अधिकारों की रक्षा करने की प्रेरणा देता है। उनका जीवन महिला सशक्तीकरण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। अशोक राठौर ने कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का नाम भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उन्होंने अपनी वीरता और पराक्रम से अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका भी पुरुषों के समान महत्वपूर्ण रही है। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण दास बबानी ने किया। इस मौके पर महावीर तरसौलिया,डॉ ममता स्वर्णकार , डॉ. नरेश वर्मा, अलीम सर, महेंद्र भाटिया, युद्धवीर सिंह कंथरिया, अरविंद स्वर्णकार, नरेश निरंजन, संतोषी देवी मेघना गुप्ता और एसडी चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version