गंगा-कल्याणी का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ की आहट पर प्रशासन अलर्ट

एसडीएम ने राजस्व टीम के साथ जमालनगर, इब्राहिमाबाद और कल्याणी पुल का निरीक्षण, कर राहत शिविरों की व्यवस्थाएं परखी

सफीपुर उन्नाव। गंगा और कल्याणी नदी का जलस्तर बढ़ने से सफीपुर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ संभावित गांवों में निगरानी बढ़ा दी है। बुधवार को तेजतर्रार एसडीएम फाल्गुनी सिंह ने राजस्व टीम के साथ जमालनगर, इब्राहिमाबाद और कल्याणी नदी पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ग्रामीणों और नाव चालकों से बातचीत कर जलस्तर और आवागमन की स्थिति की जानकारी ली।
एसडीएम ने कहा कि नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। बाढ़ की स्थिति बनने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए नावों की व्यवस्था की जाएगी। प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने की भी तैयारी की गई है।

राहत शिविरों की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पूर्व निर्धारित राहत शिविरों के स्थानों का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को शिविरों में आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल वहां पहुंचाया जा सके।

गांवों में तैनात रहेंगी राजस्व टीमें

एसडीएम फाल्गुनी सिंह ने बताया कि बाढ़ संभावित गांवों में राजस्व टीमों की तैनाती कर दी गई है। टीमें लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर जलस्तर और ग्रामीणों की स्थिति पर नजर रखेंगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल अधिकारियों को दें। निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल, ग्राम प्रशासक समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles