Home उत्तर प्रदेश उन्नाव सरल स्वभाव के दीवान शिवकुमार का लखीमपुर खीरी तबादला, भावुक माहौल में...

सरल स्वभाव के दीवान शिवकुमार का लखीमपुर खीरी तबादला, भावुक माहौल में दी गई विदाई

0

फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ परियर चौकी स्टाफ ने किया विदा, बाबा बलखंडेश्वर महादेव के दरबार में टेका मत्था
परियर, उन्नाव। सफीपुर कोतवाली की परियर चौकी में तैनात दीवान शिवकुमार का लखीमपुर खीरी तबादला होने पर सहकर्मियों और क्षेत्रीय लोगों में मायूसी छा गई। अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और व्यवहार कुशलता के चलते उन्होंने क्षेत्र में अलग पहचान बनाई थी। उनके कार्यकाल के दौरान लोगों से उनके आत्मीय संबंध रहे। यही वजह रही कि उनके स्थानांतरण की खबर से क्षेत्र के लोगों ने दुख जताया और उन्हें परियर चौकी में ही तैनात रखने की इच्छा जाहिर की।
विदाई के मौके पर दीवान शिवकुमार ने चौकी के पुलिस स्टाफ के साथ बाबा बलखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद परियर चौकी के पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भावभीनी विदाई दी। इस दौरान माहौल भावुक हो गया और सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए पलों को याद किया।
दीवान शिवकुमार के सरल व्यवहार और मिलनसार कार्यशैली की चर्चा विदाई समारोह में होती रही। सहकर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और नई तैनाती पर सफलता की कामना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version