Home उत्तर प्रदेश उन्नाव ऑटो में साड़ी फंसने से सड़क पर गिरी महिला, जिला अस्पताल में...

ऑटो में साड़ी फंसने से सड़क पर गिरी महिला, जिला अस्पताल में मौत

0

उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पावर हाउस के सामने शनिवार देर शाम ऑटो से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के डहरौली गांव निवासी जयराम रावत शनिवार सुबह अपनी पत्नी नन्हकई (52) के साथ धान लेने अपनी ससुराल गया था। देर शाम घर लौटते समय धान एक ऑटो में लाद दिया गया। उसमें जगह नहीं होने के कारण जयराम दूसरे ऑटो में बैठ गया, जबकि पत्नी नन्हकई को दूसरे ऑटो में चालक के बगल वाली सीट पर बैठा दिया गया।
दही थाना क्षेत्र में पावर हाउस के सामने चालक ने सवारियां उतारने के लिए ऑटो रोका। इसके बाद जैसे ही ऑटो आगे बढ़ा, नन्हकई की साड़ी उसमें फंस गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका के दो बेटे कुलदीप और अजीत तथा दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। मां की मौत की खबर से बेटों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version