प्रधानमंत्री मत्स्य योजना में सुलतानपुर अव्वल, 167 लाभार्थी हुए लाभान्वित

सुल्तानपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में गुरुवार को कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के तहत जनपद में 167 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस योजना की प्रगति में सुलतानपुर जनपद सीएम डैशबोर्ड पर प्रथम स्थान पर है।
मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि पट्टे पर आवंटित जमीन पर मत्स्य पालन किया जाता है तथा मछली के बच्चों को पालकर बड़ा किया जाता है। योजना के तहत 14.32 हेक्टेयर का लक्ष्य प्रस्तावित है। कुल 120 आवेदनों के सापेक्ष 111 आवेदन पात्र पाए गए हैं।
निषादराज बोट सब्सिडी योजना के तहत पांच आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें चार पात्र और एक अपात्र पाया गया। योजना में एक यूनिट का लक्ष्य निर्धारित है। पिछले तीन वर्षों में अब तक तीन लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जा चुका है।
मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना में छह आवेदन प्राप्त हुए और सभी आवेदन पात्र पाए गए। जनपद का प्रस्तावित लक्ष्य भी छह लाभार्थियों का है। वहीं मोती संवर्धन योजना के तहत प्राप्त तीन ऑनलाइन आवेदनों में दो पात्र और एक अपात्र पाया गया।
रिवर रैचिंग योजना की समीक्षा में बताया गया कि निदेशालय स्तर से गोमती नदी में 50 हजार मत्स्य अंगुलिकाओं के संचय का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे शीघ्र पूरा किया जाएगा।
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में अनुमोदन अपेक्षित है, उनका अनुमोदन तत्काल प्राप्त कर योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Hot this week

डीएम एसपी ने सड़क सुरक्षा समिति की ली बैठक

चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक...

धांधली और राजनीतिक संरक्षण के साए में हो रहे अमानक विकास कार्य

​व्यापक अनियमितताओं के बावजूद बेखौफ ठेकेदार, क्या मिल रहा...

सीएम डैशबोर्ड पर सुस्ती देख भड़के डीएम, अफसरों के वेतन और मानदेय पर लगायी रोक

फार्मर आईडी-फैमिली आईडी में धीमी प्रगति पर उपनिदेशक कृषि...

Related Articles