किशोरियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, अधिकारों के प्रति किया जागरूक

गुड टच-बैड टच से लेकर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम तक दी जानकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी के निर्देश पर महिला कल्याण विभाग के हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्डलाइन एवं हंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को महिला संकुल कार्यालय बिल्ली मारकुंडी ओबरा में किशोरियों के लिए जागरूकता एवं स्वरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किशोरियों को आत्मरक्षा के उपायों के साथ महिला अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान किशोरियों को लैंगिक संवेदनशीलता, आत्मरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के संबंध में विस्तार से बताया गया। साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न से संरक्षण के लिए लागू पॉश अधिनियम तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बालिकाओं को गुड टच-बैड टच की पहचान, लैंगिक उत्पीड़न से बचाव तथा असहज या संदिग्ध परिस्थितियों में तत्काल सहायता लेने के बारे में बताया गया। उन्हें किसी भी परिस्थिति में चुप न रहने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। किशोरियों को महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान योजनाओं से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। सुरक्षा एवं सहायता के लिए 181, 1098, 112, 102, 1090 और 1076 हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया। किसी समस्या की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या विभागीय सेवा का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट साधना मिश्रा, परियोजना समन्वयक मुकेश सिंह, केस वर्कर सीमा शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर सफरुद्दीन समेत संबंधित टीम के सदस्य मौजूद रहे। किशोरियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आत्मरक्षा और महिला अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles