कहा इस जनपद के लोगों पर अंगुली उठाने से पहले अजय राय को जानना चाहिए यहां का इतिहास
महाकवि व नौशेरा के शेर को जन्म दिया है जनपद की इस मिट्टी ने
मऊ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा ऊर्जा मंत्री पर किए गए टिप्पड़ी से पूर्व सैनिक संगठन आक्रोशित है। शुक्रवार को शहर के गिरहस्त प्लाजा में बैठक जवानों ने अजय राय को इस जनपद के लोगों से मांफी मांगने की मांग किया। जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने महाकवि पंडित श्यामनारायण पांडेय, महावीर चक्र विजेता व नौशेरा के शेर ब्रिगेडियर उस्मान, वीर चक्र विजेता नायब सूबेदार केदार सिंह जैसे वीरों की धरती को अपने शब्दों से बदनाम किया है उसे पूर्व सैनिक कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा मंत्री एके शर्मा ने पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों को एक दिन पूर्व ही सम्मानित कर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया, सैनिकों के सुख-दुख में खड़े रहने का भरोसा दिया और इसके पश्चात घटना में मृत युवकों के परिवार के लोगों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक मदद भी दिए। उसके एक दिन बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा अभद्र टिप्पड़ी करना उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। कहा कि उन्होंने अपने इस बयान से हमारे सैनिकों का भी अपमान किया इस लिए उन्हें सभी से माफी मांगनी चाहिए। बैठक में संरक्षक शिवचंद्र राजभर, सभाजीत सिंह, अशोक पांडेय, परमात्मा सिंह, शिवकुमार राय, अरविंद सिंह, बृजेश पांडेय, दीपक कुमार, फतेहबहादुर सिंह आदि शामिल थे।


