Home उत्तर प्रदेश बलरामपुर विधायक बलरामपुर सदर ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में की...

विधायक बलरामपुर सदर ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में की सहभागिता, सामाजिक समरसता और समानता का संकल्प दोहराया

0

बलरामपुर। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को बलरामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसिया के मौजा हाथी गर्दा में डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत आयोजित शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में बलरामपुर सदर के विधायक ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों से आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। विधायक ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और सर्वसमाज के सम्मान के संकल्प को दोहराया। उन्होंने बाबा साहेब के विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सिरसिया अमरेश पासवान, पूर्व प्रधान कलवारी बाबू मिश्रा, आशू मिश्रा, पूर्व प्रधान जोरावरपुर राम बनारस, राम शरण, मस्तराम पासवान, कपिल मिश्रा, पारसनाथ सोनकर, अभिमन्यु यादव, सुरेश यादव, राजेश कुमार राव, सेवक पासवान, अतुल पासवान, राम अभिलाख यादव, जग प्रसाद और सहज राम पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version