135 क्वार्टर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मटौंध पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बांदा। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए थाना मटौंध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खैराडा गांव के सामने अर्धनिर्मित पुल के पास एक आरोपी को 135 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मटौंध पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुशील पुत्र राजकुमार, निवासी ज्योति नगर, तिंदवारी रोड, थाना कोतवाली नगर, जनपद बांदा के रूप में हुई है। पुलिस के कब्जे से आरोपी के पास से 135 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई।
मामले में थाना मटौंध में मु0अ0सं0 157/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मणिशंकर मिश्र एवं कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles