त्योहारों से पहले शहर की सुरक्षा परखी, डीआईजी ने किया पैदल गश्त

यातायात से लेकर सड़क तक चौक से लेकर चौराहे तक पहुंची डीआईजी की नजर परखी व्यवस्था

गोंडा। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सोमवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अशोक कुमार शुक्ल ने पुलिस बल के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
डीआईजी ने शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद भी किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। डीआईजी ने आमजन से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के साथ-साथ समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से बाजारों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles