नेशनल कराटे प्रतियोगिता में उन्नाव के आठ खिलाड़ियों ने जीते पदक

प्रियांशु ने स्वर्ण, लक्ष्मी और वेदांश ने रजत पदक जीता, पांच खिलाड़ियों ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

नवाबगंज उन्नाव। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित तीसरी नेशनल कराटे प्रतियोगिता में उन्नाव के आठ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी ने हर्ष जताते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

नेशनल कोच अंकित कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु और भार वर्गों में उन्नाव के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। नवाबगंज के वार्ड नंबर 10 गांधीनगर निवासी अजीत कुमार के पुत्र प्रियांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं कुंजपुर निवासी दुर्गा प्रसाद की पुत्री लक्ष्मी प्रजापति और दुर्गागंज नवाबगंज निवासी मनीष मिश्रा के पुत्र वेदांश मिश्रा ने रजत पदक जीता।

इसके अलावा कुंजपुर निवासी राकेश कुमार की पुत्री नंदनी, नवाबगंज निवासी प्रियंका सिंह, नवाबगंज निवासी कुलदीप कुमार की पुत्री नैन्सी देवी, लखनापुर निवासी श्रवण कुमार की पुत्री सेजल और जनसर निवासी आरोही सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता में सभी आठ खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपने माता-पिता और नेशनल कोच अंकित कुमार का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles