रोटरी क्लब ऑफ उन्नाव रॉयल का द्वितीय स्थापना समारोह सम्पन्न

उन्नाव। रोटरी क्लब ऑफ उन्नाव रॉयल का द्वितीय स्थापना समारोह आवास विकास स्थित होटल विशाल रॉयल में गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन कुंवर आर.एस. चौहान एडवोकेट और सचिव रोटेरियन जितेंद्र दीक्षित समेत नई कार्यकारिणी ने रोटरी के मूल मंत्र सर्विस एबब सेल्फ के अनुरूप समाजसेवा को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन सीए जसबीर सिंह भाटिया, गेस्ट ऑफ ऑनर पीडीजी डीआरएफसी रोटेरियन सीए डी.सी. शुक्ला, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता बानू मिश्रा रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि जसबीर सिंह भाटिया ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाना है। उन्होंने क्लब की नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए आगामी सेवा प्रकल्पों में मार्गदर्शन और सहयोग का भरोसा दिलाया। पीडीजी डीआरएफसी डीसी शुक्ला ने भी नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
विधायक पंकज गुप्ता और नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता बानू मिश्रा ने क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए समाजहित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

सेवा यात्रा को आगे बढ़ाने का संकल्प
क्लब के चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन आशीष शुक्ला ने क्लब की स्थापना से अब तक की सेवा यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ उन्नाव रॉयल सेवा को अपनी पहचान बनाकर आगे बढ़ रहा है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुंवर आरएस चौहान ने आगामी वर्ष की कार्ययोजना साझा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में प्रभावशाली सेवा प्रकल्प चलाने की प्रतिबद्धता जताई। सचिव जितेंद्र दीक्षित ने आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए क्लब सदस्यों की सक्रिय भागीदारी को सेवा संकल्प की सफलता के लिए जरूरी बताया।

‘रोटरी संकल्प’ पत्रिका का विमोचन
समारोह का विशेष आकर्षण ‘रोटरी संकल्प’ पत्रिका का विमोचन रहा। अतिथियों ने पत्रिका का विमोचन किया। इसका संपादन चार्टर प्रेसिडेंट आशीष शुक्ला और सह-संपादन रोटेरियन अभिनव बाजपेयी ने किया। पत्रिका में क्लब की सेवा गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं को प्रमुखता से स्थान दिया गया है।
समारोह में रोटरी कानपुर, उन्नाव और गंगाघाट के विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी एवं रोटेरियंस मौजूद रहे। शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
क्लब की ओर से प्रेसिडेंट इलेक्ट धीरेन्द्र प्रताप सिंह, ट्रेजरर पुष्पेंद्र मिश्रा, क्लब ट्रेनर के.जी. अग्रवाल, डॉ. अविनिश सिंह, डॉ. के.के. श्रीवास्तव, भानुप्रताप सिंह, नृपेन्द्र शुक्ला, अनूप चौधरी, अवधेश सिंह, अजय शुक्ला, अरविंद श्रीवास्तव, कमल सिंह, सुनील सिंह, माधवेन्द्र सिंह, आशीष निगम, तुषार यादव, देवेंद्र अवस्थी, मनीष सिंह, राकेश रावत, आशीष तिवारी समेत अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन एमओसी रोटेरियन मनीष सिंह सेंगर ने किया। अंत में रोटेरियन डी.डी. शुक्ला ने वोट ऑफ थैंक्स प्रस्तुत किया। समारोह का समापन रोटरी की सेवा भावना को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

Hot this week

अयोध्या: कृषि विवि में कल 24 होनहारों को स्वर्ण पदक देंगी राज्यपाल

एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के प्रेक्षागृह में हुआ दीक्षांत समारोह...

महंगाई, खाद, बिजली व रोजगार से ध्यान भटका रही सरकार: अवधेश प्रसाद

सपा सांसद ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, महंगाई...

दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात

त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्गरामनगरी...

Topics

अयोध्या: कृषि विवि में कल 24 होनहारों को स्वर्ण पदक देंगी राज्यपाल

एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के प्रेक्षागृह में हुआ दीक्षांत समारोह...

महंगाई, खाद, बिजली व रोजगार से ध्यान भटका रही सरकार: अवधेश प्रसाद

सपा सांसद ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, महंगाई...

दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात

त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्गरामनगरी...

यूपी स्टेट यूथ एथलेटिक्स में स्नेहा ने जीता कांस्य पदक

मऊ। प्रयागराज में सात व आठ अगस्त को आयोजित...

चुनावी बिसात बिछनी शुरू, जनता बोली— वादों से नहीं, काम से मिलेगा वोट

अमेठी। आगामी चुनावों को लेकर जिले में राजनीतिक माहौल...

करोड़ों खर्च, फिर भी गांवों में गंदगी का साम्राज्य

अमेठी। ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img