नवाबगंज सीएचसी के निरीक्षण में मिली खामियां, अपर निदेशक ने जताई नाराजगी

नवाबगंज उन्नाव। हाईवे स्थित सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए अपर निदेशक स्वास्थ्य लखनऊ मंडल डॉ. जी पी गुप्ता ने रविवार शाम औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी चिकित्सक को छोड़कर अन्य चिकित्सक नदारद मिले। चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही।
अपर निदेशक ने सबसे पहले ड्यूटी रजिस्टर की जांच की और चिकित्सकों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी में तैनात डॉ. शैलेंद्र अस्थाना मौजूद मिले, जबकि अन्य चिकित्सक अनुपस्थित थे। उन्होंने अनुपस्थित चिकित्सकों के संबंध में रिपोर्ट भेजने की बात कही। वार्डों के निरीक्षण के दौरान करीब आठ मरीज भर्ती मिले। इनमें अधिकांश महिला मरीज थीं। जनरल मेडिसिन से संबंधित मरीजों के भर्ती न होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि सीएचसी में आने वाले मरीजों को भर्ती कर समुचित उपचार दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नवाबगंज सीएचसी राजमार्ग के किनारे स्थित महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। इसके बावजूद चिकित्सकों का अस्पताल में न रुकना गंभीर विषय है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए निरीक्षण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

अपर निदेशक ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था और महिला वार्ड को बेहतर रखने के निर्देश दिए। स्टाफ के ड्रेसकोड में नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान डॉ शैलेंद्र अस्थाना सहित अन्य इमरजेंसी स्टाफ मौजूद रहा।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles