नवाबगंज में कांवड़ियों की बढ़ी आवाजाही, फोरलेन पर बदला यातायात का रुट

कस्बे समेत सड़कों पर पुलिस की पैनी नजर, हर कदम पर हो रही निगरानी

नवाबगंज, गोंडा। सावन के दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर रविवार को उमस और तेज गर्मी के बीच गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन पर कांवड़ियों की आवाजाही बनी रही।दिन में पैदल कांवड़ियों की संख्या अपेक्षाकृत कम नजर आई, जबकि डाक बम तथा दोपहिया और चारपहिया वाहनों से अयोध्या जाने वाले शिवभक्तों की संख्या अधिक रही। शाम ढलने के बाद कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी और फोरलेन पर जगह-जगह बोल बम के जयकारे सुनाई दिए। वहीं गोंडा की ओर से आने वाले कांवड़िए अयोध्या के पुराने सरयू पुल से शिवदयालगंज होते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को देखते हुए शिवदयालगंज से पुराने सरयू पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरीकेडिंग कर सामान्य वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि रविवार रात से कांवड़ियों की भीड़ तेजी से बढ़ने की संभावना है। सोमवार सुबह से मंगलवार को शिवरात्रि तक अयोध्या के नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। सरयू नदी से पवित्र जल लेकर जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन लागू किया गया है।

फोरलेन पर लगा स्वास्थ्य शिविर

कांवड़ियों को यात्रा के दौरान तत्काल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए फोरलेन हाईवे पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर भी लगाया गया है। जरूरत पड़ने पर शिवभक्तों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
पुलिस और प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।अधिकारियों के अनुसार कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए अगले कुछ दिनों तक यातायात व्यवस्था में आवश्यकतानुसार बदलाव जारी रहेगा।

Hot this week

अयोध्या: कृषि विवि में कल 24 होनहारों को स्वर्ण पदक देंगी राज्यपाल

एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के प्रेक्षागृह में हुआ दीक्षांत समारोह...

महंगाई, खाद, बिजली व रोजगार से ध्यान भटका रही सरकार: अवधेश प्रसाद

सपा सांसद ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, महंगाई...

दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात

त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्गरामनगरी...

यूपी स्टेट यूथ एथलेटिक्स में स्नेहा ने जीता कांस्य पदक

मऊ। प्रयागराज में सात व आठ अगस्त को आयोजित...

Topics

अयोध्या: कृषि विवि में कल 24 होनहारों को स्वर्ण पदक देंगी राज्यपाल

एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के प्रेक्षागृह में हुआ दीक्षांत समारोह...

महंगाई, खाद, बिजली व रोजगार से ध्यान भटका रही सरकार: अवधेश प्रसाद

सपा सांसद ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, महंगाई...

दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात

त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्गरामनगरी...

यूपी स्टेट यूथ एथलेटिक्स में स्नेहा ने जीता कांस्य पदक

मऊ। प्रयागराज में सात व आठ अगस्त को आयोजित...

चुनावी बिसात बिछनी शुरू, जनता बोली— वादों से नहीं, काम से मिलेगा वोट

अमेठी। आगामी चुनावों को लेकर जिले में राजनीतिक माहौल...

करोड़ों खर्च, फिर भी गांवों में गंदगी का साम्राज्य

अमेठी। ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए...

नवाबगंज सीएचसी के निरीक्षण में मिली खामियां, अपर निदेशक ने जताई नाराजगी

नवाबगंज उन्नाव। हाईवे स्थित सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img