यूपी स्टेट यूथ एथलेटिक्स में स्नेहा ने जीता कांस्य पदक

मऊ। प्रयागराज में सात व आठ अगस्त को आयोजित 21वीं यूपी स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशीप में घोसी के मझवारा निवासी कुमारी स्नेहा नें 1000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीत कर जनपद का मान बढ़ाया है। स्नेहा विगत दो वर्षों से शहर के डा. भीम राव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षक पीएन सिंह के देख-रेख में नियमित रूप से अभ्यास करती है। पीएन सिंह ने बताया कि यह बेटी बेहद ही प्रतिभावान है। इसने इस प्रतियोगिता में भाग लेने के पूर्व ही सभी को अश्वस्त कर दिया था कि वह प्रयागराज से खाली हाथ नहीं लौटेगी। उसे अपनी प्रतिभा पर पूरा भरोसा था। इसके सकारात्मक प्रयास का परिणाम रहा कि उसने कांस्य पदक जीत कर जनपद के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का श्रोत बन गई है। बेटी की इस उपलब्धि पर क्रीड़ाधिकारी डीपी सिंह, शल्यक डा. एससी तिवारी, विनोद कुमार तिवारी, कंचन तिवारी, कोच मनोज यादव, विश्राम पाल, संदीप पासवान, व जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह आदि ने बधाई दिया तथा इसे हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। कहा ऐसे प्रतिभावान ही अपनी प्रतिभा से जिले का मान बढ़ा रहे हैं।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles