चुनावी बिसात बिछनी शुरू, जनता बोली— वादों से नहीं, काम से मिलेगा वोट

अमेठी। आगामी चुनावों को लेकर जिले में राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है। विभिन्न दलों के संभावित दावेदार क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। गांव-गांव जनसंपर्क, बैठकों और सामाजिक आयोजनों में उनकी मौजूदगी बढ़ गई है। टिकट की दावेदारी को मजबूत करने के लिए नेता अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन में भी जुटे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है। लोगों का कहना है कि चुनाव आते ही नेताओं का गांवों में आना-जाना बढ़ जाता है और वे खुद को जनता का हमदर्द बताने लगते हैं। हालांकि चुनाव बीतने के बाद अधिकांश जनप्रतिनिधि क्षेत्र में कम ही दिखाई देते हैं, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिलती है।
मतदाताओं का कहना है कि इस बार केवल बड़े वादों और भाषणों से बात नहीं बनेगी। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ जनप्रतिनिधियों की उपलब्धता और क्षेत्र में उनकी सक्रियता भी वोट का आधार बनेगी। ऐसे में चुनावी तैयारियों के बीच जनता की कसौटी पर खरा उतरना राजनीतिक दलों और दावेदारों के लिए आसान नहीं होगा।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles