कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने वनखंडीनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक- 125 कैंट विधानसभा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

कैंट विधायक श्री संजीव अग्रवाल जी ने दूसरे सोमवार पर बाबा वनखंडीनाथ का किया विधि-विधान से जलाभिषेक
बाबा वनखंडीनाथ के दरबार पहुंचे कैंट विधायक श्री संजीव अग्रवाल जी, क्षेत्र के कल्याण की प्रार्थना की
कैंट विधायक श्री संजीव अग्रवाल जी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष ने साथ की बाबा वनखंडी नाथ का किया पूजन

बरेली। सावन के पावन महीने के द्वितीय सोमवार के पर भाजपा के कैंट विधायक श्री संजीव अग्रवाल जी नाथ नगरी के प्रसिद्ध बाबा वनखंडीनाथ मंदिर में पहुंचे। कैंट विधायक श्री संजीव अग्रवाल जी ने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री पूरन लाल लोधी जी के साथ मिलकर देवाधिदेव महादेव का पूरी श्रद्धा और विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अर्चना की।

कैंट विधायक श्री संजीव अग्रवाल जी ने भगवान भोलेनाथ से समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों और विशेषकर 125 कैंट विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, विकास, अटूट शांति और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सभी ने मिलकर जय शिव शंभू का जयकारा लगाया। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया

कैंट विधायक श्री संजीव अग्रवाल जी ने कहा कि श्रावण मास का प्रत्येक दिन अत्यंत पवित्र होता है और बाबा वनखंडीनाथ के चरणों में आकर असीम मानसिक शांति की अनुभूति होती है। इस पावन धार्मिक एवं राजनीतिक समागम के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना जी और भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्री अधीर सक्सेना जी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ नेताओं ने एक साथ मिलकर बाबा का आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर स्थानीय क्षेत्रीय पार्षद, विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्ष, भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता तथा सम्मानित पदाधिकारीगण भारी संख्या में मौजूद रहे। अंत में सभी को बाबा का प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Hot this week

मुख्यमंत्री ने किया कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ

आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने देखा उद्घाटन...

पशु आरोग्य शिविर में पशुपालकों को दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

सरदार पटेल की जयंती पर बघैला गांव में लगा...

सोनांचल में धूमधाम से मनायी गई सरदार पटेल की जयंती

सोनभद्र। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर...

मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर राखड़ की धूल से बढ़ी परेशानी, हादसे की आशंका

सड़क पर राखड़ गिराने वाले वाहनों पर रोक लगाने...

फर से हमें पटेल चाहिए, आतंकियों पर नकेल चाहिए……….

काव्य संध्या में गूंजी पटेल की पुकार, कवियों ने...

Related Articles