सिधौली-सीतापुर। किसानों और मेहनतकश वर्ग के हितों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने कमलापुर से सिधौली तहसील मुख्यालय तक तिरंगा यात्रा निकालकर जनहित की आवाज बुलंद की। भाकियू जिला अध्यक्ष मयंक सिंह चैहान (विवेक) के नेतृत्व में निकली यात्रा में किसानों, श्रमिकों और आमजन की समस्याओं से जुड़ी दस सूत्रीय मांगों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के नाम जिला अधिकारीध्उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन नायब तहसीलदार सिधौली को सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने, ऑनलाइन बुकिंग की दिक्कतें दूर करने, प्रत्येक खाद केंद्र पर सचिव की व्यवस्था, किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने सहित कृषि एवं श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। प्रदेश सचिव उमेश पांडे, अंकित सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, आदर्श विश्वकर्मा, अभिषेक मिश्रा, राकेश, विकास सिंह, बाल गोविंद, राहुल सिंह व चंदन सिंह समेत सैकड़ों लोगों की मौजूदगी ने यात्रा को व्यापक जनसमर्थन दिया। तिरंगे की शान के साथ उठी किसान हित की यह आवाज लोकतांत्रिक अधिकारों और जनसरोकारों की मजबूत मिसाल बनी।


