स्वास्थ्य विभाग की बैठक में एनएचएम कर्मियों के समय से वेतन और लंबित भुगतान के निस्तारण पर चर्चा

उन्नाव। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एनएचएम शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों की समस्याओं और शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कर्मचारियों की ओर से प्रमुख रूप से समय से वेतन भुगतान, वेतन वृद्धि तथा लंबे समय से लंबित भुगतानों से जुड़ी समस्याएं उठाई गईं। इन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। कर्मचारियों ने कहा कि समय पर वेतन और अन्य देयकों का भुगतान न होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार शर्मा ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जनपद स्तर पर लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह, डीपीएम आई.ए. सिद्दीकी समेत कर्मचारी प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल तव्वाब (प्रदेश महामंत्री एनएचएम), सत्येंद्र सिंह (जिला महामंत्री एनएचएम), कार्तिकेय सिंह (जिला संयोजक संयुक्त एनएचएम), प्रशांत गुप्ता (जिला महामंत्री सीएचओ), मनिंदर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Hot this week

प्रधान की लापरवाही से नाले की सफाई न होने से गांव में जलभराव, बच्चों का स्कूल जाना हुआ मुश्किल

बांदा। विकासखंड कमासिन क्षेत्र की ग्राम पंचायत तिलौसा में...

प्रशिक्षण से हुनर तक, हुनर से रोजगार तक: ग्राम नरौली में सिलाई प्रशिक्षण संपन्न

बांदा। आदर्श ज्ञान विज्ञान विकास संस्थान (AGVVS) द्वारा NABARD...

15 अगस्त की शान से सरकारी छत की बेबसी तक पहुंचा तिरंगा

नरैनी के सरकारी परिसर में राष्ट्रीय ध्वज की दुर्दशा...

पुलिस का सख्त रुख: 100 से ज्यादा वाहनों के कटे चालान, स्कूली चालकों को मिली सख्त हिदायत

छिबरामऊ कन्नौज। गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को...

Related Articles