नवोदय विद्यालय पहुंचे डीएम-एसएसपी, मेस में किया भोजन, कक्षाओं का लिया जायजा

उन्नाव। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। अचानक अधिकारियों के विद्यालय पहुंचने से प्रशासनिक अमले में हलचल रही। अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को परखा और छात्र-छात्राओं की पढ़ाई, सुरक्षा व सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने विद्यालय की मेस में भोजन कर खाने की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया इसके बाद क्लास रूम का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने शिक्षकों से संवाद कर विद्यार्थियों की पढ़ाई, सुरक्षा और उनकी सकुशलता के संबंध में जानकारी ली।

अधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन को छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के साथ ही बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सफीपुर दीपक यादव, उपजिलाधिकारी बांगरमऊ बृजमोहन शुक्ला और उपजिलाधिकारी सफीपुर फाल्गुनी समेत विद्यालय प्रशासन व शिक्षक मौजूद रहे।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles