सफाई नायक महेश चौहान का निधन, कमाऊ बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

किडनी खराब होने से मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा था इलाज, नगर पंचायत न्योतनी के कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

हसनगंज, उन्नाव। नगर पंचायत न्योतनी में सफाई नायक के पद पर तैनात महेश चौहान का गुरुवार भोर पहर मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह कई दिनों से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नगर पंचायत मोहान के मोहल्ला कटरा निवासी महेश चौहान नगर पंचायत न्योतनी कार्यालय में सफाई नायक के पद पर कार्यरत थे। किडनी खराब होने के चलते उनका कई दिनों से मेडिकल कॉलेज लखनऊ में उपचार चल रहा था। गुरुवार तड़के अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
महेश चौहान ही परिवार के लिए कमाई का मुख्य सहारा थे। उनकी नौकरी से ही परिवार का भरण-पोषण होता था। ऐसे में अचानक उनकी मौत से परिवार के सामने भावनात्मक संकट के साथ ही रोजी-रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है। पति और पिता के निधन से परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
इधर, महेश चौहान के निधन की सूचना नगर पंचायत न्योतनी पहुंचते ही कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। अधिशासी अधिकारी जितेंद्र सिंह सहित नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
परिजनों ने गुरुवार को बाग में महेश चौहान का अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में परिजन और परिचित मौजूद रहे।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles