विहिप ने उठाए जनहित के मुद्दे, पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

सिधौली-सीतापुर। जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राम मोहन शुक्ला के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ कर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रखीं।ज्ञापन में महमूदाबाद चैराहा स्थित मिष्ठान व खाद्य पदार्थों की दुकानों पर नाम-पट्टिकाएं लगवाने, धार्मिक स्थलों से ध्वनि प्रदूषण करने वाले यंत्र हटवाने, मंदिरों व विद्यालयों के आसपास अराजक तत्वों के जमावड़े पर रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही मंदिरों व विद्यालयों के 100 मीटर दायरे में शराब व नशीले पदार्थों के कारोबार पर कार्रवाई तथा धार्मिक स्थलों को जाने वाले प्रमुख मार्गों पर खुले में मांस बिक्री रोकने की मांग उठाई गई।कार्यकर्ताओं ने क्षेत्राधिकारी पर कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग भी की। वरिष्ठ पदाधिकारी बच्चे प्रसाद वाजपेयी ने शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई।इस दौरान शिवम मिश्रा, अमित मिश्रा, रोहित सिंह, दिग्विजय शुक्ला ‘मुन्नन’, रामू मिश्रा, रामगोपाल मिश्रा, उमेश शुक्ला, चंद्र किशोर तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, विशाल प्रताप सिंह, आदेश सिंह, गुड्डू जायसवाल, टिंकल तिवारी, मुन्नू लाल तिवारी, सिद्ध प्रकाश मिश्रा, आकाश मिश्रा व शुभम दीक्षित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot this week

डीएम एसपी ने सड़क सुरक्षा समिति की ली बैठक

चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक...

धांधली और राजनीतिक संरक्षण के साए में हो रहे अमानक विकास कार्य

​व्यापक अनियमितताओं के बावजूद बेखौफ ठेकेदार, क्या मिल रहा...

सीएम डैशबोर्ड पर सुस्ती देख भड़के डीएम, अफसरों के वेतन और मानदेय पर लगायी रोक

फार्मर आईडी-फैमिली आईडी में धीमी प्रगति पर उपनिदेशक कृषि...

Related Articles