साइबर ठगी के शिकार युवक के खाते में पुलिस ने वापस कराए 15 हजार

शक्तिनगर, सोनभद्र। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक युवक की 15 हजार रुपए की धनराशि वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताते हुए सराहना की।
पुलिस के अनुसार, एनटीपीसी कॉलोनी शक्तिनगर निवासी देवेंद्र सिंह के साथ अज्ञात व्यक्ति ने साइबर फ्रॉड कर 15 हजार रुपए की धनराशि ट्रांसफर करा ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही साइबर क्राइम टीम सक्रिय हुई और संबंधित बैंक से पत्राचार कर ठगी की रकम को तत्काल होल्ड कराया गया। इसके बाद एमआरएम पोर्टल के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने ठगी की पूरी धनराशि पीड़ित के मूल बैंक खाते में वापस करा दी। रकम वापस मिलने के बाद देवेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक और शक्तिनगर साइबर क्राइम पुलिस टीम के प्रति आभार जताया। धनराशि वापस कराने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक एवं साइबर प्रभारी रंजीत कुमार, उपनिरीक्षक रामबचन सिंह यादव तथा महिला कांस्टेबल नीलम सिंह शामिल रहीं। शक्तिनगर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ आधार, पैन, बैंक खाता, नेट बैंकिंग संबंधी जानकारी, पासवर्ड अथवा ओटीपी साझा न करें। किसी परिचित के नाम या मोबाइल नंबर का हवाला देकर मांगी गई बैंकिंग जानकारी भी साझा करने से बचें। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।

Hot this week

डीएम एसपी ने सड़क सुरक्षा समिति की ली बैठक

चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक...

धांधली और राजनीतिक संरक्षण के साए में हो रहे अमानक विकास कार्य

​व्यापक अनियमितताओं के बावजूद बेखौफ ठेकेदार, क्या मिल रहा...

सीएम डैशबोर्ड पर सुस्ती देख भड़के डीएम, अफसरों के वेतन और मानदेय पर लगायी रोक

फार्मर आईडी-फैमिली आईडी में धीमी प्रगति पर उपनिदेशक कृषि...

Related Articles