135 क्वार्टर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मटौंध पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बांदा। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए थाना मटौंध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खैराडा गांव के सामने अर्धनिर्मित पुल के पास एक आरोपी को 135 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मटौंध पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुशील पुत्र राजकुमार, निवासी ज्योति नगर, तिंदवारी रोड, थाना कोतवाली नगर, जनपद बांदा के रूप में हुई है। पुलिस के कब्जे से आरोपी के पास से 135 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई।
मामले में थाना मटौंध में मु0अ0सं0 157/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मणिशंकर मिश्र एवं कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Hot this week

एसएसपी का पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश

आईजीआरएस सेल समेत विभिन्न शाखाओं की जांची कार्यप्रणाली, अभिलेखों...

कैसे रुकेगी ट्रंप की विश्व गुंडागर्दी? ट्रंप ने दुनिया की शांति की भी तबाही मचाई

आचार्य श्रीहरिडोनाल्ड ट्रंप जैसा नमक हराम, दगाबाज , झूठा...

आपदा आई तो नहीं घबराएंगे बच्चे, एनडीआरएफ ने सिखाए बचाव के उपाय

राजरानी स्कूल में चला स्कूल सेफ्टी अभियान, भूकंप से...

स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को भाजपा ने कसी कमर

जिला कार्यालय पर हुई महत्वपूर्ण बैठक, मतदाताओं से संपर्क...

Related Articles