नाले में डूबने से तीन लोगों की दर्दनाक हुई मौत, परिवारों में मचा कोहराम

बबेरू बांदा। मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव का है, जहाँ तेज बारिश के चलते उफनाए नाले को पार करते समय तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कोमल यादव पुत्र छोटे लाल उम्र 28 वर्ष , सियादुलारी पत्नी फूलचंद्र उम्र 52 वर्ष और कुसुमरानी पत्नी रामखेलावन उम्र 40 वर्ष और रामखेलावन पुत्र सुखलाल उम्र 42 वर्ष यह चारो लोग खेतो से काम करने के बाद मंगलवार की शाम नाला पार कर के अपने घर जा रहे थे, तभी नाला तेज बहाव के कारण पार करते समय सभी पानी मे बह गए। जिसमे रामखेलावन ने तैर का अपनी जान बचा ली, लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते कोमल यादव, कुसुम रानी सियादुलारी की नाले मे डूबने से मौत हो गई, वही रामखेलावन तुरंत परिजन व ग्रामीणों को सूचना दिया, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचे गई, जिसमे रात करीब 8:30 बजे तीनों के शव को बरामद कर लिया । घटना की सूचना मिलते ही रात्रि मे क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव मौके पर पहुंचे, और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव मदद दिलाये जाने का भरोसा दिलाया। वही मृतकों के परिजन व ग्रामीणों ने मांग किया कि जिस जगह घटना हुई है, वह रास्ता और नाले के ऊपर पुल बनाया जाये, और अधिकारियों को मौके पर बुलाये तभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा, तभी बबेरू क्षेत्रीय बिशम्भर सिंह यादव बबेरू उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार तहसीलदार मनोहर सिंह मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा बुझा कर मनाया, और कहा की आपकी हर तरह की मदद की जाएगी। और जिलाधिकारी से कह कर नाले के ऊपर पुल निर्माण करवाया जाएगा, उधर पुलिस ने तीनों मृतको के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों से मिलने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल भाजपा नेता अजय पटेल ब्लॉक प्रमुख रमाकांत पटेल जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव बिजयकरण श्रीवास सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद दिलाई जाने का भरोसा दिया है,वही इस घटना को देखते हुए मृतक के तीनों परिवार कोहराम मचा हुआ है।

Hot this week

मियाँगंज में निकला ऐतिहासिक जुलूसे मोहम्मदी, अमन-भाईचारे की दुआ के साथ हुआ समापन

मियाँगंज उन्नाव। कस्बे में बुधवार को आपसी भाईचारे और...

पांच दिन बाद टूटी सिंचाई विभाग की नींद, दो हजार बीघा फसल बचाने को फिर शुरू हुई नाला सफाई

किसानों के विरोध और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद...

रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का छापा, 69 किलो संदिग्ध पनीर सामग्री सीज

पमेधिया में बिना लाइसेंस चल रही थी पनीर बनाने...

गंगा-कल्याणी का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ की आहट पर प्रशासन अलर्ट

एसडीएम ने राजस्व टीम के साथ जमालनगर, इब्राहिमाबाद और...

Related Articles