breaking news New

समाजवादी पार्टी के तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav became National President of Samajwadi Party for the third time

लखनऊ, राज्य मुख्यालय। लखनऊ के रमाबाई मैदान मे चल रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय व प्रदेश सम्मेलन मे पुराने चेहरो पर मुहर लगी। अखिलेश यादव आज लगातार तीसरी बार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विराध निर्वाचित हुए। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ में एक जनवरी 2017 को जबरन जनेश्वर मिश्रा पार्क में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर पहली बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये गये थे।

 समाजवादी पार्टी ने राजधानी लखनऊ में दो दिन से माहौल बना रखा है। बुधवार को पार्टी के राज्य स्तरीय सम्मेलन में नरेश उत्तम पटेल को फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया तो वंही आज सपा के ग्यारहवें राषïट्रीय सम्मेलन में फिर से अखिलेश यादव अखिलेश यादव के नाम पर मुहर लागादी गयी। इस तरह से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लगातार तीसरी बार पार्टी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने अखिलेश यादव के निर्वाचन की घोषणा जनवरी 2017 के बाद पार्टी का यह राष्ट्रीय सम्मेलन लखनऊ में आयोजित हुआ।

"ऐसे हुआ चुनाव, तीनों नामांकन पत्र में अखिलेश यादव का नाम"

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के चुनाव के लिए प्रक्रिया बीस सितंबर से प्रारंभ कर दी गई थी। इसमें अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया जाना था। उसी कागजी प्रक्रिया के तहत राम गोपाल यादव ने अखिलेश के निर्विरोध निर्वाचित होने का एलान कर दिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इन तीनों में अखिलेश यादव का ही नाम था। इन तीनो नामंकनो के लिए कुल छत्तिस प्रस्तावक थे। अखिलेश यादव के सामने किसी ने भी नामांकन ही नहीं किया था। इसी कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए राम गोपाल ने अखिलेश यादव के नाम की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन पर मुहर लगा दी।

लखनऊ के रमा बाई अम्बेडकर रैली मैदान में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के ग्यरहवें राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने राज्यसभा सदस्य जया बच्चन भी पहुंची थी। पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय ध्वज के बाद समाजवादी पार्टी का ध्वज फहराया। इसके बाद आगे की कार्यवाही आरंभ की गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम सहितविभिन्न प्रस्तावों पर मुहर लग गयी।

इससे पहले बुधवार को समाजवादी पार्टी का राज्य सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें प्रदेस अध्यक्ष के चुनाव समेत कई अहम फैसले लिए गए थे। नरेश उत्तम पटेल को एक बार फिर पार्टी की उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। देश में 2024 के चुनाव को देखते हुए सपा का यह सम्मेलन कई मायनों में खास माना जा रहा है।समाजवादी पार्टी के निर्वाचन अधिकारी राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न करा दी। इसके बाद राजनैतिक एवं आर्थिक प्रस्ताव पेश किया।जिस पर चर्चा एवं प्रस्ताव पारित किया गया। उसके बाद अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन किया। अखिलेश यादव के तीसरी बार अध्यक्ष बनने के अवसर पर नही दिखे पार्टी के संस्थापक व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें