पुरानी रंजिश में युवक को रास्ते में रोककर पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा

उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के भगवंतनगर कस्बे में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खेत से घर लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से पीटने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भगवंतनगर कस्बे के वार्ड नंबर तीन निवासी श्याम बाबू पुत्र शिवशंकर के मुताबिक 26 नवंबर को वह अपने खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान एक किराना दुकान के सामने कस्बे के अंकित पाल पुत्र लालू पाल, आशीष पाल और दो अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि सभी लोग लाठी-डंडों से लैस थे। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।
घटना के बाद पीड़ित ने बिहार थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी राहुल सिंह गौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

अनाथ बिटिया खुशी की मदद को पहुंचे समाजसेवी दयाराम निषाद

10 वर्षीय खुशी को गर्म कपड़े और आर्थिक सहयोग...

राधेश्याम पहलवान मिरगहनी ने हमीरपुर केसरी हुकुम पहलवान को चित कर जीती शील्ड

पूर्व विधायक दलजीत सिंह व जिला पंचायत सदस्य के...

तहसील से निराश दिव्यांग पहुंचा डीएम दरबार, लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप

विपक्षी से मिलीभगत कर खेत में चकमार्ग निकालने का...

Related Articles