कायस्थ वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में हुआ आयोजन, आरती के साथ कलम-दवात और पोथी की पूजा कर लिया आशीर्वाद
उन्नाव। कायस्थ वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में बुधवार को इब्राहिम बाग स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में द्वितीया का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा भव्य आरती उतारी गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और भगवान चित्रगुप्त से सुख-समृद्धि की कामना की।
सोसाइटी के अध्यक्ष पवन निगम ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त हिंदू धर्म में न्याय, कर्म और ज्ञान के देवता माने जाते हैं। वे यमराज के सहायक के रूप में सभी जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं तथा उनके पाप-पुण्य का हिसाब करते हैं।
महिला सभा की अध्यक्ष दीपा निगम ने कहा कि दीपावली के दो दिन बाद कार्तिक शुक्ल द्वितीया यानी यम द्वितीया पर भगवान चित्रगुप्त की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन कलम, दवात और पोथी की पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि ये भगवान चित्रगुप्त के प्रमुख प्रतीक माने जाते हैं। पूजन कार्यक्रम में नीरज निगम, सौरभ श्रीवास्तव, दिव्यांशु श्रीवास्तव, आशीष निगम, अरविंद श्रीवास्तव और दिव्या श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
चित्रगुप्त मंदिर में धूमधाम से मनाई गई द्वितीया, विधि-विधान से हुआ पूजन-अर्चन



