ई-रिक्शा से बकरी चोरी करने निकले थे आरोपी, चोरी की बकरी और वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद
उन्नाव। असोहा थाना क्षेत्र में हुई बकरी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एक बकरा और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 10 नवंबर को असोहा थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 308/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित कार्रवाई करते हुए गुलजारी लाल निवासी सरैंया थाना असोहा और गोपाल निवासी रतावर थाना पुरवा को गिरफ्तार किया। वहीं, एक बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का एक बकरा और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
बाल अपचारी पर दूसरे जिले में भी मुकदमा….
पुलिस के अनुसार, बाल अपचारी के खिलाफ खीरी जनपद के थाना समरिया में भी वर्ष 2025 में चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज है। सामरिया के अलावा असोहा थाने में दर्ज मौजूदा मुकदमे में भी उसका नाम प्रकाश मेंआया है।
