बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो महिलाओं समेत छह घायल

नैनीखेड़ा के पास शारदा नहर पटरी पर हुआ हादसा, चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
सफीपुर, उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में शारदा नहर पटरी मार्ग पर नैनीखेड़ा गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने सभी घायलों को सीएचसी सफीपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ओसिया गांव निवासी रिपदमन सिंह (20) अपनी मां कल्पना सिंह (40) और बड़ी मां उर्मिला सिंह के साथ रिश्तेदारी में जा रहे थे। नैनीखेड़ा गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर ऊगू कस्बे के नेवादा मोहल्ला निवासी अंकित (22), अमित (20) और रोहित (20) सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी छह लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उर्मिला सिंह और अमित को छोड़कर बाकी चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घायल अंकित के मुताबिक, वह गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन से हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र स्थित दारापुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। कोतवाली प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों का उपचार कराया गया है और उनके परिजन अस्पताल में मौजूद हैं।

Hot this week

अवैध क्लिनिक पर कार्रवाई के नाम पर प्रशासन की खानापूर्ति!

बिना रजिस्ट्रेशन मरीजों की जान से खिलवाड़, अधिकारी चेतावनी...

राजस्व विभाग में पांच युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, डीएम ने सौंपे नियुक्ति पत्र

कन्नौज। राजस्व विभाग में नवचयनित कनिष्ठ सहायकों के लिए...

अंगद के पैर के आगे लंका के सूरमाओं ने टेके घुटने, रावण का अहंकार हुआ चकनाचूर

हिलौली महोत्सव में अंगद-रावण संवाद का जीवंत मंचन, कलाकारों...

Related Articles