भोर में सड़क पर उमड़ा युवाओं का सैलाब, करीब हजार कदमों से गूंजा ‘न्यू उन्नाव’ का संदेश

उन्नाव। पूर्व एमएलसी स्वर्गीय अजीत सिंह की जन्मजयंती पर रविवार की भोर उन्नाव की सड़कों का नजारा बदला-बदला नजर आया। भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह की पहल पर आयोजित ‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ मैराथन में करीब सात हजार युवाओं ने दौड़ लगाकर शहर को नई ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। चार किलोमीटर तक सड़क पर सिर्फ युवा ही युवा नजर आए।
भोर पहर शुरू हुई मैराथन में युवाओं का जोश देखते ही बना। हाथों में उत्साह और कदमों में रफ्तार लिए प्रतिभागियों ने दौड़ के जरिए स्वस्थ, सशक्त और नए उन्नाव का संदेश दिया। बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी ने शहर की सड़कों को मैराथन के रंग में रंग दिया।
मैराथन में विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सीनियर बालक वर्ग में अनुराग ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सीनियर बालिका वर्ग में रामिनी अव्वल रहीं। वहीं जूनियर बालिका वर्ग में अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी।
आयोजकों की ओर से विजेता प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन के लिए 21 हजार, 11 हजार और पांच हजार रुपये तक के पुरस्कार वितरित किए गए।

पुरस्कार पाकर खिलेविजेताओं के चेहरे
आयोजन के दौरान युवाओं की भारी भीड़ ने यह संदेश भी दिया कि उन्नाव का युवा अब सिर्फ दर्शक नहीं, बल्कि नए और बेहतर उन्नाव के निर्माण में भागीदार बनने को तैयार है। मैराथन के दौरान शहर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles