रसोइयों के सम्मान और स्वास्थ्य की दिशा में सरकार का बड़ा कदम – बृजेश रावत

हसनगंज उन्नाव। तहसील सभागार हसनगंज में रविवार को पीएम पोषण योजना के तहत रसोइयों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मोहान विधायक बृजेश कुमार रावत ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विधायक ने सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रसोइयों के साथ देखा और सरकार द्वारा रसोइयों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
विधायक बृजेश रावत ने कहा कि रसोइया बहनों के सम्मान, स्वास्थ्य और सम्मानजनक मानदेय की दिशा में सरकार बड़ा कदम उठा रही है। कैशलेस चिकित्सा कार्ड, मानदेय में वृद्धि सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से भाजपा सरकार रसोइयों के जीवन को बेहतर बनाने और उनके सम्मान को बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर हसनगंज एसडीएम शालिनी सिंह तोमर, तहसीलदार अविनाश चौधरी सहित शिक्षकऔर समाज सेवी मिलन पाण्डेय, आनंद पंडित, लिटिल सिंह, रंजीत, जितेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles