अंजान लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 20,771 रुपये, साइबर टीम ने कराए वापस

उन्नाव। साइबर ठगी का शिकार हुए युवक को जनपद पुलिस की साइबर टीम ने उसके खाते से फ्रॉड के जरिए निकाली गई 20,771 रुपये की धनराशि वापस करा दी। रुपये वापस मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया।
कोतवाली सदर क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी अमन कुमार पुत्र नीरज कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि छह अगस्त को उसके मोबाइल पर आए एक अंजान लिंक पर क्लिक करने के बाद उसके खाते से स्वतः 20,771 रुपये कट गए। खाते से रकम निकलने की जानकारी होते ही उसने कोतवाली सदर में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत मिलने के बाद कोतवाली सदर की साइबर टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू की। टीम ने संबंधित बैंकिंग माध्यमों से समन्वय कर फ्रॉड की गई पूरी धनराशि को होल्ड कराने के प्रयास किए और प्रक्रिया पूरी होने के बाद 23 अगस्त को 20,771 रुपये पीड़ित के खाते में रिफंड करा दिए।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक साइबर अपराध होने पर पीड़ित को बिना देरी किए संबंधित बैंक और पुलिस को सूचना देनी चाहिए, जिससे ठगी की रकम को समय रहते रोका जा सके।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles