जादूगर मिस्टर इंडिया को मिला लाल बहादुर शास्त्री आदर्श सेवा सम्मान

गोंडा। अवध की माटी के लाल और परसपुर निवासी ख्याति प्राप्त जादूगर मिस्टर इंडिया ने कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लाल बहादुर शास्त्री आदर्श सेवा सम्मान-2026 हासिल कर जिले और अवध क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सम्मान मिलने की खबर से गोंडा समेत आसपास के जिलों में खुशी का माहौल है।बताया गया कि इंडिपेंडेंस इंडिया ऑनर फाउंडेशन की ओर से जारी सम्मान प्रमाण पत्र में जादूगर मिस्टर इंडिया को कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान तथा समाज सेवा के लिए सम्मानित किए जाने का उल्लेख किया गया है। सम्मान पत्र 22 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।जादूगर मिस्टर इंडिया लंबे समय से जादू कला के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करने के साथ सामाजिक संदेश भी देते रहे हैं। परसपुर की धरती से निकलकर उन्होंने विभिन्न मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर अलग पहचान बनाई है।सम्मान की खबर सामने आने के बाद गोंडा के अलावा अयोध्या, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, बस्ती और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने इसे अवध के लिए गौरव का क्षण बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जादूगर मिस्टर इंडिया ने अपनी कला और सेवा भावना के जरिए क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई दी है।सम्मान पत्र पर ‘सेवा ही संकल्प, समाज ही लक्ष्य’ का संदेश अंकित है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के कलाकारों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने जादूगर मिस्टर इंडिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles