50 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

नवाबगंज, गोंडा। ब्रह्माकुमारी की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि पर रविवार को कस्बे के ब्रह्माकुमारी आश्रम में विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस, नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों समेत 50 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया।कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह और थानाध्यक्ष अभय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह, थानाध्यक्ष अभय सिंह, उपनिरीक्षक विभव सिंह, गौरव सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी पंकज यादव और मुख्य आरक्षी सुनील यादव समेत अन्य लोगों ने रक्तदान किया।थानाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है और मानवता की सर्वोत्तम सेवा में से एक है। किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में रक्त की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्वस्थ लोगों को समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।आश्रम की मुख्य संचालिका बीके रेखा दीदी ने कहा कि राजयोगिनी प्रकाशमणि दादी की पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को मानवता की सेवा और स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।सुबह दस बजे शुरू हुआ शिविर देर शाम तक चला। बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लेकर रक्तदान किया और समाज को मानवता, सेवा व सहयोग का संदेश दिया।

Hot this week

एसएसपी का पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश

आईजीआरएस सेल समेत विभिन्न शाखाओं की जांची कार्यप्रणाली, अभिलेखों...

कैसे रुकेगी ट्रंप की विश्व गुंडागर्दी? ट्रंप ने दुनिया की शांति की भी तबाही मचाई

आचार्य श्रीहरिडोनाल्ड ट्रंप जैसा नमक हराम, दगाबाज , झूठा...

आपदा आई तो नहीं घबराएंगे बच्चे, एनडीआरएफ ने सिखाए बचाव के उपाय

राजरानी स्कूल में चला स्कूल सेफ्टी अभियान, भूकंप से...

स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को भाजपा ने कसी कमर

जिला कार्यालय पर हुई महत्वपूर्ण बैठक, मतदाताओं से संपर्क...

Related Articles