हरियाली तीज पर पुलिस लाइन में सजी सांस्कृतिक शाम, महिलाओं और बच्चों ने बिखेरे रंग

मेहंदी, गीत, नृत्य और कविता-पाठ से गूंजा बहुउद्देशीय हॉल

उन्नाव। हरियाली तीज के पावन पर्व पर रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में वामा सारथी के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने गीत, नृत्य, मेहंदी और कविता-पाठ समेत विभिन्न प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वामा सारथी की जनपदीय अध्यक्षा नीतू सिंह ने की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह और मिशन शक्ति प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमारी मौजूद रहीं।
सांस्कृतिक संध्या का उद्देश्य महिलाओं के पारंपरिक पर्व तीज के उल्लास को साझा करने के साथ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और पुलिस परिवारों के बीच आपसी सौहार्द व सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने मेहंदी प्रतियोगिता, गायन, नृत्य और कविता-पाठ सहित कई रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
पारंपरिक लोकगीतों और लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों ने तीज पर्व की सांस्कृतिक छटा को जीवंत कर दिया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया।
अंत में सामूहिक तीज गीतों और उत्सवधर्मी माहौल के बीच कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन ने पुलिस परिवारों की महिलाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने का अवसर दिया।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles