विश्व शांति हेतु कामता नाथ स्वामी के दर्शन कर लोगों ने की कामना

फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता के नेतृत्व में समाज के लोगों की एक बस गुरू पैलेस से रवाना हुई जिसको भाजपा के जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर सभी भक्तों को शुभकामनायें देते हुये बस को रवाना किया। सभी भक्तों ने कामतानाथ बाबा के जयकारे लगाते हुये चित्रकूट के लिये प्रस्थान किया। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि चित्रकूट में बाबा कामतानाथ के दर्शन करते हुये सभी ने कामतनाथ बाबा से विश्व शांति की प्रार्थना की। इस मौके पर मातृशक्तियों की भी उपस्थित रही। उक्त अवसर पर चुरियानी निवासी उदय गुप्ता द्वारा चित्रकूट में राम झरोखा चित्रकूट पीठाधीश्वर 1008 स्वामी राम स्वरूपाचार्य जी के आश्रम में भंडारे का आनंद लिया। यह भंडारा 19 अगस्त से 25 अगस्त तक जारी रहेगा। इस अवसर पर संजय गुप्ता, गुरू प्रसाद गुप्ता, शिवम गुप्ता, आशीष गुप्ता, रज्जन गुप्ता, राजू मोदनवाल, कविता गुप्ता, नम्रता गुप्ता, नैंसी गुप्ता प्रीतिजा गुप्ता, सुमन गुप्ता, ज्योत्सना गुप्ता, रेखा गुप्ता, सीमा गुप्ता, जागृति, बबिता, गीता गुप्ता, मधु गुप्ता, रेखा गुप्ता आदि रहे।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles