धांधली और राजनीतिक संरक्षण के साए में हो रहे अमानक विकास कार्य

​व्यापक अनियमितताओं के बावजूद बेखौफ ठेकेदार, क्या मिल रहा है किसी राजनीतिक हस्ती का संरक्षण?
​गुणवत्ताहीन सामग्री के इस्तेमाल से जनता के पैसों की बर्बादी, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

फर्रुखाबाद। शमसाबाद शहर में इन दिनों विकास कार्यों के नाम पर किस तरह जनता के धन की लूट मची हुई है, इसकी बानगी बेदराम के घर से टाबर तक सीसी निर्माण में सामने आई है। यह कार्य खुशबू कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है जिसमें अनियमितता साफ देखी जा सकती है। निर्माण स्थल पर गुणवत्ता के सभी मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है, जिससे यह पूरा प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। इस कार्य में नाली निर्माण भी होना है लेकिन पुरानी बनी हुई नाली पर प्लास्टर लगाकर लीपा पोती शुरू कर सरकारी खजाने पर डांका डालने का काम ठेकेदार इमरान द्वारा बखूबी अंजाम दिया जा रहा है। ​

​ठेकेदार इमरान की कार्यशैली पर सवाल

​इस पूरे प्रकरण के केंद्र में खुशबू कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार इमरान का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद ठेकेदार अपनी मनमानी पर अड़े हुए हैं। घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सिर्फ कागजों पर खानापूर्ति की जा रही है, ताकि बिलों का पूरा भुगतान उठाया जा सके। जिम्मेदार विभागों के अधिकारी भी इस मामले में चुप्पी साधे बैठे हैं, जिससे पूरी कार्यप्रणाली संदिग्ध प्रतीत होती है।

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ताड़बाली हवेली में बेदराम के घर के पास से टावर तक बन रही सड़क के बारे में मोहल्ले के लोगों ने खुशबू कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार इमरान पर अमानक निर्माण कार्य को लेकर गंभीर आरोप लगाना शुरू कर दिया, मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि ठेकेदार इमरान द्वारा सड़क पर बिछी इंटरलॉकिंग ईंट को उखाड़कर निकाला नहीं गया और उसी के ऊपर सीसी सड़क डाल कर तैयार कर दी गई है,जबकि जानकार लोगों का कहना है कि यदि सड़क पर पहले इंटरलॉकिंग ईंट बिछी थी तो उस ईंट को निकालकर नगर पंचायत के सुपुर्द किया जाना था,और फिर नगर पंचायत द्वारा उसे नीलाम कर बेंच देना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ,ग्रामीणों ने ठेकेदार इमरान पर आरोप लगाया कि जब नई सीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है तो नालियों का निर्माण क्यों नहीं कराया गया है,जगह जगह पुरानी ईंट लगा कर नाली का भी निर्माण कागजों में ही करा दिया गया है, अमानक निर्माण कार्य से त्रस्त आकर ग्रामीणों ने मांग की है कि उक्त सड़क की जांच करवाकर दूध का दूध और पानी का पानी किया जाये,

​किस राजनीतिक हस्ती के संरक्षण में पल रहा है भ्रष्टाचारी ठेकेदार इमरान

​सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर हो रही अनियमितताओं के बाद भी ठेकेदार इमरान पर अब तक कोई सख्त प्रशासनिक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि इस पूरे खेल के पीछे किसी रसूखदार राजनीतिक मछली (संरक्षक) का हाथ है, जिसके दबाव के चलते स्थानीय प्रशासनिक अमला भी आंखें मूंदकर बैठा है। राजनैतिक शह के बिना इस तरह खुलेआम नियमों की अवहेलना करना असंभव माना जा रहा है।

Hot this week

डीएम एसपी ने सड़क सुरक्षा समिति की ली बैठक

चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक...

सीएम डैशबोर्ड पर सुस्ती देख भड़के डीएम, अफसरों के वेतन और मानदेय पर लगायी रोक

फार्मर आईडी-फैमिली आईडी में धीमी प्रगति पर उपनिदेशक कृषि...

Related Articles