भाकियू अराजनैतिक की मासिक बैठक सम्पन्न

फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक नहर कॉलोनी में संपन्न हुई। जिसमें बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने किया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि किसानों की समस्याओं को गांव गांव जाकर एकत्रित किया जाएगा, इसके बाद सितंबर माह में संबंधित विभागों को अवगत कराया जाएगा फिर भी समाधान ना हुआ तो अक्टूबर माह में सतनरैनी रेलवे स्टेशन पर विशाल किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मोहम्मद नदीम निवासी सरांय खरगू को युवा विंग का जिला महामंत्री और सत्यम सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष विजयीपुर नियुक्त किया गया। इस दौरान इनका माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया और संगठन हित में कार्य करने की बात कही गई तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बने कृषि फीडरों से किसानों को रात्रि में नलकूपों में बिजली नहीं मिल रही है इससे परेशानी हो रही है खाद प्राइवेट दुकानदारों से निर्धारित मूल्य पर दिलाया जाए। इस अवसर पर अंकित सिंह चैहान, पुत्तन द्विवेदी, प्रीतम सिंह, छोटे सिंह, महेंद्र सिंह, बबलू सिंह, दीपक गुप्ता, मोहम्मद मुस्ताक, नरसिंह यादव, अजय प्रजापति, आजम, सोनू सिंह, शैलेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, शिव बदन सिंह, माता प्रसाद, उमेश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles