बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, थाना परिसर से मुख्य मार्ग तक पानी ही पानी

हाल ही में एस पी विनीत जायसवाल के समय में थाने के सौंदर्यीकरण के नाम पर लाखों हो चुका खर्च फिर भी व्यवस्था को मोहताज

गोंडा। शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद वजीरगंज थाना परिसर समेत प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया, जिससे फरियादियों और राहगीरों को कीचड़ व पानी के बीच से गुजरना पड़ा।समाधान दिवस में अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे लोगों को जलभराव के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। थाना परिसर में पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित रहा। लोगों का मानना है कि थाना परिसर का स्तर आसपास की जमीन से नीचा होने के कारण बारिश में जलभराव की स्थिति हो जाती है।उधर, अयोध्या-गोण्डा मार्ग पर भी जगह-जगह पानी जमा हो जाने से भी राह गीरो को समस्या का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे बनी नालियां बंद होने के कारण बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा है। लोगों का कहना है कि स्थानीय प्रधान सुशील जायसवाल से नालियों की सफाई कराकर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कई बार कहा गया लेकिन आश्वासन देकर अगल-बगल हल्का-फुल्का कम कर कर रोक दिया जाता है जिससे समस्या बढ़ रही है।स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बारिश से पहले जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, ताकि हर बारिश में जलभराव की समस्या से लोगों को निजात मिल सके। वही इस सब संबंध में प्रधान का कहना है कि मौके मौके पर सफाई व जल निकासी के व्यापक प्रबंध किए जाते हैं तथा सरकारी धन से कस्बे में विकासकके अनेकों काम हुए हैं, शीघ्र ही इसे भी ठीक किया जाए गा। दूसरी तरफ कस्बा समेत आसपास के कई लोगों ने बताया कि अभी हाल ही में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के समय में थाना परिसर का सौंदर्यकरण भी हुआ था जिस पर शायद लाखों रुपए खर्च हुए थे फिर भी अपनी व्यवस्थाओं को लेकर थाना परिसर मोहताज है।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles