तहसील राजापुर के ग्राम पंचायत वीरधुमाई सुर्की में जलजीवन मिशन के तहत खोदी गई सडक बनी दलदल, ग्रामीणों में आक्रोष

राजापुर/चित्रकूट। राजापुर तहसील क्षेत्र के वीरधुमाई सुर्की गांव में जलजीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बन गई हैं। कार्य पूरा होने के बाद भी संबंधित विभाग द्वारा सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे गांव की मुख्य गलियां गड्ढों, कीचड़ और जलभराव से पट गई।
गांव के पूर्व प्रधान घनश्याम द्विवेदी ने बताया कि जगह-जगह जमा गंदा पानी और फैली गंदगी से ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है। राहगीरों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को रोजाना आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों के साथ मच्छरों के प्रकोप से मलेरिया का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इस समस्या के निदान के लिए जिला अधिकारी चित्रकूट तथा नमामि गंगे के परियोजना अधिकारी को कई बार लिखित रूप से प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी कई वर्षों से ग्रामवासी इस दशं को झेल रहे हैं। मूलचंद प्रजापति ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जलजीवन मिशन के नाम पर गांव की सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है, लेकिन मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को नजरअंदाज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल सड़क दुरुस्ती करानी चाहिए।
वहीं ग्राम पंचायत सदस्य चंद्रभान ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़कें सही नहीं कराई गईं तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जलजीवन मिशन के अधूरे कार्यों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए तथा गांव की बदहाल सड़कों को शीघ्र दुरुस्त कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
इस मौके पर दीपक कुमार, रामभजन वर्मा, शिवबली, भोला, रामराही, आलोक कुमार, भवन प्रसाद, अजय कुमार, उदयभान, भोड़ाई प्रजापति, भैयालाल प्रजापति, मुकेश बीडीसी समेत ग्रामीणों ने का कहना है कि समस्या का निदान नहीं हुआ तो आगामी विधानसभा चुनाव में नेताओं को करारा जवाब दिया जाएगा।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles