ई-लॉटरी से कृषि यंत्र के लिए 764 किसानों ने किया था आवेदन ई लॉटरी से 72 का हुआ चयन

चयनित किसान तय समय सीमा में खरीदे कृषि यंत्र- उप निदेशक कृषि

गोंडा। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन (SMAM) एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट (PAM) योजना के तहत अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन करने वाले किसानों का ई-लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी दयानन्द प्रसाद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई।ई-लॉटरी में 764 आवेदनकर्ता किसानों में से निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 72 किसानों का चयन किया गया। चयनित किसानों के मोबाइल फोन पर कृषि विभाग के पोर्टल के माध्यम से चयन एवं टोकन कन्फर्म होने की सूचना भेजी गई है।कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी की अनुमति के बाद कृषि विभाग के पोर्टल के माध्यम से ई-लॉटरी कर विकासखंडवार और विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों के लिए पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराई गई।उप कृषि निदेशक ने चयनित किसानों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कृषि विभाग के पोर्टल पर सूचीबद्ध कंपनियों एवं निर्माताओं से ही कृषि यंत्रों की खरीद करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान केवल लेजर कटिंग सीरियल नंबर वाले कृषि यंत्र ही खरीदें।कृषि यंत्र खरीदने के बाद उसका बिल निर्धारित समय के भीतर विभागीय पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही विक्रेता से खरीदे गए कृषि यंत्र का विवरण upyantratracking.in पोर्टल पर भी अपलोड कराया जाना जरूरी है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नियमानुसार अनुदान का लाभ दिया जाएगा।विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा में कृषि यंत्र खरीदकर बिल पोर्टल पर अपलोड नहीं करने वाले चयनित किसान का चयन स्वतः निरस्त हो जाएगा। अधिकारियों ने चयनित किसानों से समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने की अपील की है।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles