बिजली केबल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

पिकअप से ले जाते समय चोरी असोहा पुलिस ने चंदनखेड़ा पुल के समीप दबोचा
उन्नाव। बिजली केबल चोरी के मामले में असोहा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब दो कुंतल बिजली का केबल और वारदात में प्रयुक्त पिकअप बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की गई।
बताते चले कि 21 अगस्त को असोहा थाना पुलिस ने बिजली केबल चोरी मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने प्रकाश में आए आरोपियों की तलाश शुरू की।
शनिवार को असोहा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और जांच के आधार पर चंदनखेड़ा पुल के समीप घेराबंदी कर तीन संदिग्ध युवको को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से करीब दो कुंतल बिजली का केबल बरामद हुआ। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की जा रही पिकअप को भी कब्जे में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु राठौर पुत्र अजय बिहारी, निवासी बंथरा बाजार लखनऊ, कृष्ण कुमार कश्यप पुत्र अदालत प्रसाद निवासी जैतापुर, थाना गौरा चौराहा बलरामपुर, हाल पता गौरी बाजार विष्णुनगर, सरोजनी नगर, लखनऊ तथा मनोज कुमार यादव पुत्र बद्रीप्रसाद, निवासी जैतापुर, थाना गौरा चौराहा, बलरामपुर, हाल पता नई बस्ती, सरोजनी नगर लखनऊ के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामद केबल और पिकअप को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles