लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, तीन बाइकर्स गिरफ्तार

उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक से स्टंटबाजी करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। अजगैन पुलिस ने हाईवे पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाते हुए तीन स्टंटबाज युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी बाइकें भी सीज कर दी हैं।

बताते है कि 20 अगस्त को उपनिरीक्षक जगसेन सोनकर पुलिस बल के साथ हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान तीन युवक अलग-अलग बाइको से स्टंटबाजी करते हुए पकड़े गए। पुलिस ने मौके पर ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में लखनऊ के बंथरा बाजार निवासी चंद्र प्रकाश सिंह (21), अजगैन थाना क्षेत्र के हरचंद्रपुर निवासी शाहिद रावत (22) और सोहरामऊ थाना क्षेत्र के गुड़वार निवासी राज पासी (19) शामिल हैं।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 281/125 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई तीनो बाइको को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया।हाईवे पर स्टंट के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से अन्य बाइकर्स में भी हड़कंप मचा है।

Hot this week

मांगें पूरी न होने पर जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

इमलिया सुल्तानपुर-सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के विकासखंड ऐलिया...

कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो किशोर घायल, अयोध्या रेफर

नवाबगंज गोंडा। कस्बे के कोल्ड स्टोर चौराहे के पास...

सदर तहसील में रिश्वत का वीडियो वायरल, अफसरों कब पड़ेगी निगाह?

गोंडा। सदर तहसील में कथित रिश्वतखोरी का एक वीडियो...

पुलिस अधीक्षक विनीत के मार्गदर्शन में बढ़े गोंडा पुलिस के कदम

अपराधियों पर कार्रवाई से साइबर सुरक्षा तक बढ़े गोंडा...

टीका-बिंदी पर रोक से गरमाया माहौल

प्रधानाचार्या बोलीं मामला धार्मिक नहीं, अनुशासन से जुड़ा नवाबगंज उन्नाव।...

Related Articles