संविधान के अधिकार और कर्तव्यों से रूबरू हुईं छात्राएं

नवाबगंज, गोंडा। कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को छात्राओं को भारतीय संविधान की जानकारी देने के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में SOAS University of London की राजनीति विज्ञान की प्रोफेसर डॉ. रोचना बाजपेयी और रिसर्च स्कॉलर डॉ. अरविंद कुमार ने छात्राओं से संविधान के महत्व, निर्माण की परिस्थितियों, अधिकारों और कर्तव्यों पर संवाद किया।डॉ. रोचना बाजपेयी ने छात्राओं से संविधान से संबंधित सवाल पूछकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। साथ ही भारतीय और अमेरिकी संविधान की प्रमुख विशेषताओं पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम में कक्षा 10 और 12 की 500 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि लंदन विश्वविद्यालय और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बेंगलुरू के सहयोग से भारतीय संविधान को लेकर शोध कार्य किया जा रहा है।इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य डॉ. सीमा दूबे सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

Hot this week

हरियाली तीज पर पुलिस लाइन में सजी सांस्कृतिक शाम, महिलाओं और बच्चों ने बिखेरे रंग

मेहंदी, गीत, नृत्य और कविता-पाठ से गूंजा बहुउद्देशीय हॉल उन्नाव।...

50 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

नवाबगंज, गोंडा। ब्रह्माकुमारी की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी प्रकाशमणि...

जादूगर मिस्टर इंडिया को मिला लाल बहादुर शास्त्री आदर्श सेवा सम्मान

गोंडा। अवध की माटी के लाल और परसपुर निवासी...

वजीरगंज-झिलाही मार्ग गड्ढों में तब्दील, विकास के दावों की खुल रही पोल

झिलाही बाजार केंद्रीय मंत्री सांसद गोंडा का आंगन होने...

Related Articles