खाकी की कलाई पर सजी राखी, बहनों ने दिया सुरक्षा का भरोसा

उन्नाव। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बेन-हर पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और सुरक्षा के पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया। सोमवार को विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं छात्राएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और पुलिस अधिकारियों को तिलक लगाकर राखी बांधी।
इस दौरान छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों के प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
राखी बंधवाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य, सफलता और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि समाज में भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते की भावना प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का संदेश देती है।कार्यक्रम के दौरान पुलिस कार्यालय का माहौल भी भावनाओं से सराबोर नजर आया। छात्राओं की मासूम मुस्कान और पुलिस अधिकारियों की आत्मीयता ने रक्षाबंधन के पर्व को खास बना दिया।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles