पुलिस का सख्त रुख: 100 से ज्यादा वाहनों के कटे चालान, स्कूली चालकों को मिली सख्त हिदायत

छिबरामऊ कन्नौज। गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 100 से अधिक वाहन चालकों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात मयंक मिश्रा के निर्देशन तथा प्रभारी यातायात रवि शंकर त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में टीएसआई अरशद अली ने अपनी टीम के साथ पूर्वी बाईपास, मिरगावा क्रासिंग और कस्बा चौकी चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर यह अभियान चलाया।
स्कूली वाहनों के लिए जारी किए गए निर्देश:
चेकिंग अभियान के दौरान टीएसआई अरशद अली ने स्कूली वाहनों के चालकों और सहायकों को रोककर बच्चों की सुरक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए कहा क्षमता से अधिक बच्चे न बैठाएं, चालक और सहायक निर्धारित यूनिफॉर्म में ही रहें, चलती गाड़ी में बच्चों को चढ़ने या उतरने न दें।
चालकों से सुरक्षित ड्राइविंग की अपील:
यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने का अनुरोध किया। टीएसआई ने चालकों से कहा कि वाहन तेज गति से न चलाएं, शराब या किसी भी प्रकार के नशे में ड्राइविंग न करें, यदि नींद या थकान महसूस हो, तो वाहन को किसी सुरक्षित स्थान पर रोककर आराम कर लें, ओवरटेक करते समय लापरवाही न बरतें।
पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। यातायात विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles