बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बांटी राहत एवं बचाव सामग्री

ग्रामीणों का आरोप जिला प्रशासन कर अनदेखी सामग्री अपर्याप्त

गोंडा। जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को लंच पैकेट, राहत किट, छाता, टॉर्च, मच्छरदानी सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। राहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जा रही हैं।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात लेखपालों को लाइफ जैकेट वितरित की गई हैं तथा कटान प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत सहायता दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें दवाओं का वितरण कर रही हैं, जबकि पशुओं के लिए भूसा भी उपलब्ध कराया जा रहा है।बाढ़ की स्थिति पर निगरानी के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय है। अधिकारियों की टीमें लगातार प्रभावित गांवों का भ्रमण कर रही हैं। आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए मॉक ड्रिल भी कराई गई है। प्रशासन ने प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और राहत कार्यों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ के मुताबिक सामग्री बिल्कुल अपर्याप्त है, जिला प्रशासन लगातार अनदेखी कर रहा है।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles